Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Nagarjuna के छोटे बेटे और अभिनेता Akhil Akkineni ने गर्लफ्रेंड Zainab संग रचाई शादी

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे और अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने गर्लफ्रेंड जैनब के साथ हैदराबाद में हुए एक पारंपरिक समारोह में शादी रचाई। इस खुशखबरी को एक्स पर शेयर करते हुए नागार्जुन ने लिखा, "बेहद खुशी के साथ अमला और मैं ये बताना चाहते हैं कि हमारे प्यारे बेटे ने अपनी प्रिय जैनब से शादी कर ली है। ये सुंदर समारोह (सुबह 3:35 बजे) हमारे घर पर हुआ, जहां हमारा दिल बसता है। हमारे सपने के पूरे होते हुए हमने अपने अपनों के बीच प्यार और हंसी के साथ ये पल जिया।"

उन्होंने आगे लिखा, "हम आप सभी से आशीर्वाद चाहते हैं, ताकि ये जोड़ा एक नई जिंदगी की शुरुआत अच्छे से कर सके। ढेर सारा प्यार और धन्यवाद।" नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल ने मिस्टर मजनू और एजेंट जैसी फिल्मों में काम किया है। नागार्जुन ने पिछले साल नवंबर में अखिल और जैनब की सगाई की घोषणा की थी। जैनब के पिता जुल्फी भी एक कलाकार हैं।