Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

बेटे अनंत के लिए मुकेश अंबानी बने डॉन

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत का PRE WEDDING FUNCTION अब पूरा हो चुका है। अनंत और राधिका का ये ग्रांड FUNCTION पूरे तीन दिन चला जिसमे देश विदेश से कई नामी चेहरे भी आए। 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम के खूब चर्चे भी हो रहे है। 

कार्यक्रम के पहले और दूसरे दिन कभी रिहाना की परफॉरमेंस ने सबका मनोरंजन किया तो कभी, तीनों खान ने स्टेज पर अपना जलवा बिखेर लेकिन 3 मार्च की शाम में और ज्यादा रौनक तो तब हुई जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने 'डॉन' के डायलॉग पर शानदार परफॉरमेंस दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में मुकेश अंबानी कुर्सी पर बैठकर एक शतरंज बोर्ड को देखते हुए नजर आ रहे है। इसी दौरान वो शाहरुख की फिल्म डॉन के डायलॉग पर मिमिक्री करते हुए कहते है डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। तभी नीता अंबानी वहां आकार उनसे कहती है लेकिन इस डॉन को पकड़ लिया गया है। मुकेश चलो ना, हमें देर हो रही है, अनंत का संगीत बस शुरू ही होने वाला है। इसके बाद डॉन बने मुकेश अंबानी हार मानकर चश्मा निकालते हुए कहते है जी बॉस, हमारी जिंदगी की असली डॉन एक ही थी, एक ही है और एक ही रहेगी। दोनों के इस शानदार परफॉरमेंस से इस तीन दिवसीय PRE WEDDING FUNCTION का एंड हुआ।