Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे तय: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   मिडिल ईस्ट जंग के समाधान के लिए भारत ने संवाद का रास्ता सुझाया: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   होर्मुज में दुनिया के हजारों जहाज फंसे, इनमें भारतीय क्रू मेंबर्स भी: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा: SC     |   UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा, विपक्ष ने उठाया पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनों का मुद्दा     |  

जबरदस्त कॉमेडी के साथ नेटफ्लिक्स पर वापस आ रहे हैं Mr. Bean

Man VS Baby: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर रोवन एटकिंसन अपनी जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वह बिना कुछ कहे ही अपने अभिनय से लोगों को हंसा सकते हैं, उन्हें उनके चर्चित किरदार Mr. Bean के लिए भी जाना जाता है, वह जल्द ही एक नए शो के साथ वापस आ रहे आ रहे हैं।

मशहूर अभिनेता रोवन एटकिंसन नेटफ्लिक्स पर जल्द ही अपने कॉमेडी शो ‘मैन वर्सेस बेबी’ के साथ वापस आ रहे हैं। यह सीरीज इस साल 11 दिसंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, इस सीरीज के चार एपिसोड होंगे।

नेटफ्लिक्स ने एक्स पर इस सीरीज का एलान करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रोवन एटकिंसन एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह दो बच्चों के साथ हैं और दोनों को दूध पिला रहे हैं।

एक और तस्वीर में वह बच्चे के साथ एक शॉपिंग मॉल में हैं, तस्वीरें शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स यूके और आयरलैंड ने लिखा है ‘शांत रात? शायद नहीं। रोवन एटकिंसन ‘मैन वर्सेस बेबी’ में वापस आ रहे हैं। सीरीज दिसंबर में आ रही है।’

मैन वर्सेस बेबी की कहानी
बताया जाता है कि इस शो में रोवन एटकिंसन एक हवेली की देखभाल करने वाली नौकरी छोड़कर एक स्कूल की केयर टेकर की जिम्मेदारी संभालते हैं, यहीं वह बच्चे की देखभाल करते हैं। शो में कॉमेडी का तड़का है, यह शो उनकी 2022 की हिट सीरीज ‘मैन वर्सेस बी’ की अगली कड़ी है।