Breaking News

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |   RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरा आज से शुरू     |   बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की आज जेवर में रैली     |   इजरायली PM नेतन्याहू ने ईरान पर नए प्रतिबंधों के लिए ट्रंप को दी बधाई     |   लखनऊ: विभूतिखंड मार्केट में स्थित एक इमारत में लगी आग     |  

हरिद्वार में बंदर बनाने लगा व्लॉग, 100 मिलियन व्यूज और 8 मिलियन लाइक्स

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर व्लॉग बनाता हुआ दिख रहा है। वह हाथ में मोबाइल फोन लेकर इंसानों की तरह बोलता है, “नमस्कार दोस्तों, आज मैं आया हूं गंगा स्नान करने।” बंदर आगे कहता है कि "पानी ठंडा है, लेकिन दिल को शांति मिल रही है।" यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए कि बंदर इंसानों जैसी आवाज में कैसे बात कर सकता है।

इस वीडियो को करीब 100 मिलियन बार देखा गया और 8 मिलियन लोगों ने इसे लाइक भी किया। लेकिन जब इसकी सच्चाई सामने आई, तो पता चला कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे एआई तकनीक की मदद से बनाया गया है। जांच में 'डीप्सवेयर स्कैनर' नामक टूल से यह साबित हुआ कि यह वीडियो एआई और डीपफेक तकनीक से तैयार किया गया है, जिसे कंप्यूटर जनित तरीकों से बनाया गया है।