Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

गायक मिलिंद गाबा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी प्रिया बेनीवाल ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

गायक मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी और फैशन ब्लॉगर प्रिया बेनीवाल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। मिलिंद गाबा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खुशखबरी शेयर की। मिलिंद गाबा को उनके गाने ‘शी डोंट नो’, ‘साड्डी दिल्ली’, ‘तेरी यारी’ और ‘क्या करूं’’ के लिए जाना जाता है। 

उन्होंने तस्वीर शेयक की जिस पर लिखा था, “गाबा की स्टोरी में ‘ट्विस्ट’ नहीं, ‘ट्विन्स’ हैं।” गाबा ने कैप्शन में लिखा, “अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा, तुझसे। अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हमारे घर दो बच्चों का आगमन हुआ है। जय माता दी।” 

पोस्ट को प्रिया बेनीवाल ने भी इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर किया। मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने अप्रैल 2022 में शादी की थी।