Breaking News

मुम्बई के शिवाजी नगर इलाके में फायरिंग, एक महिला को लगी गोली     |   किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा: सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना     |   मेक-इन-इंडिया का शेर जंग खा रहा: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   लोकतंत्र में बुलडोजर का कोई स्थान नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   बुलेट ट्रेन बंगाल, बिहार और यूपी में क्यों नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |  

मनीषा रानी ने एल्विश यादव के साथ अपनी दोस्ती का किया डीएंड

बिग बॉस ओटीटी 2 से लाइमलाइट में आए एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच कई दिनों से दोनों से कुछ  ठीक नहीं चल रहा है। मनीषा ने एल्विश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया था जिसका असल वजह अब उन्होंने रिवील कर दि है। मनीषा रानी ने इस लड़ाई के पीछे का सारा सच बताया है। उन्होंने एल्विश के खिलाफ भड़ास निकालते हुए बताया कि दोनों ने एक प्रोजेक्ट के लिए केलैब किया था। लेकिन एल्विश ने इसके कवर फोटो में अपनी और उनकी फोटो लगाने की बजाय अपनी और अक्षय कुमार की फोटो लगा दी। इसे ठीक करने के लिए मनीषा रानी की टीम ने एल्विश की टीम को कॉन्टैक्ट किया और फोटो चेंज करने की बात कही। लेकिन कवर फोटो चेंज नहीं की गई।

मनीषा ने बताया कि एल्विश ने उनकी टीम से काफी रूड टोन में कहा कि फोटो चेंज नहीं होगी। मनीषा को एल्विश के बात करने का ये तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें अनफॉलो कर दिया। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगर एल्विश को उनके साथ कवर फोटो लगाने में इतनी ही परेशानी है, तो सोशल मीडिया पर उनके साथ दोस्ती का दिखावा नहीं करना चाहिए।