Breaking News

‘कायरो हम तुम्हें याद रखेंगे’, NATO देशों पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |   ‘अमेरिका के बिना NATO कागजी शेर’, यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्रूथ पर पोस्ट     |   ‘अमेरिका के बिना NATO कागजी शेर’, यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्रूथ पर पोस्ट     |   ईरान युद्ध को लेकर चीन के विदेश मंत्री ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार से बात की     |   अमेरिका ने टॉप 5 IRGC अधिकारियों का पोस्टर जारी किया, 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा     |  

मणि रत्नम की नई फिल्म का ऐलान, विजय सेतुपति और साई पल्लवी आएंगे साथ, एआर रहमान देंगे संगीत

मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। यह एक अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान देंगे। इस फिल्म की घोषणा शुक्रवार को मणि रत्नम की प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस ने लीड एक्टर्स के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर की। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को "प्रोडक्शन नंबर 23" नाम दिया गया है। खास बात यह है कि साई पल्लवी पहली बार मणि रत्नम के साथ काम करेंगी, जबकि विजय सेतुपति 2018 की फिल्म ‘चेक्का चिवंथा वानम’ के बाद उनके साथ फिर से काम कर रहे हैं।

फिल्म के ऑडियो पार्टनर के रूप में सोनी म्यूजिक साउथ जुड़ा है। मेकर्स ने इसे “A Mani Ratnam Film” और “An AR Rahman Musical” बताते हुए डायरेक्टर-कंपोजर की इस आइकॉनिक जोड़ी को फिर से साथ आने की जानकारी दी है। फिलहाल फिल्म की कहानी और बाकी स्टारकास्ट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति का साल 2025 काफी व्यस्त रहा, जिसमें ‘Ace’ और ‘Thalaivan Thalaivii’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत ‘Gandhi Talks’ से की और उनके पास ‘Train’ और ‘Slum Dog: 33 Temple Road’ जैसी फिल्में भी आने वाली हैं। वहीं साई पल्लवी, जो आखिरी बार 2025 की फिल्म ‘Thandel’ में नजर आई थीं, कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही ‘Ek Din’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी और ‘Ramayana: Part 1 और 2’ में भी दिखाई देंगी। मणि रत्नम की पिछली फिल्म ‘Thug Life’, जिसमें कमल हासन और सिलंबरासन टीआर थे, 5 जून 2025 को रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।