Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

‘A Minecraft Movie 2’ में कर्स्टन डंस्ट की एंट्री, निभाएंगी ‘एलेक्स’ का किरदार

हॉलीवुड अभिनेत्री कर्स्टन डंस्ट आधिकारिक तौर पर ‘A Minecraft Movie’ के सीक्वल से जुड़ गई हैं। वह इस फिल्म में ‘एलेक्स’ का किरदार निभाती नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने इस फ्रेंचाइज़ का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। 43 वर्षीय डंस्ट ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा करते हुए इसे “ड्रीम कम ट्रू” बताया। उनका किरदार एलेक्स पहली फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में टीज़ किया गया था। मूल फिल्म में इस किरदार को ‘सैटरडे नाइट लाइव’ की पूर्व कलाकार केट मैककिनन ने आवाज दी थी।

इस सीक्वल में जेसन मोमोआ, जैक ब्लैक और डेनिएल ब्रूक्स जैसे कलाकार भी अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे। ‘A Minecraft Movie’, जो अप्रैल 2025 में रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और इसने दुनियाभर में करीब 1 बिलियन डॉलर की कमाई की। यह फिल्म लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रेंचाइज़ पर आधारित है।

एक इंटरव्यू में डंस्ट ने पहले कहा था कि वह इस सीक्वल का हिस्सा बनना चाहती हैं, क्योंकि उनके बच्चों को यह फिल्म बहुत पसंद है और वह एक सफल प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती हैं। फिल्म का निर्देशन जारेड हेस करेंगे, जबकि इसकी स्क्रिप्ट हेस और क्रिस गैलेट्टा ने लिखी है। ‘A Minecraft Movie 2’ 23 जुलाई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।