Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर आज भी एअर इंडिया फ्लाइट की पहले प्रयास में लैंडिंग नहीं हो पाई     |   मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत     |   भारत टैक्सी सर्विस कश्मीर से कन्याकुमारी तक कल्याण का बड़ा माध्यम बनेगी: अमित शाह     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब पांच बजे राज्यसभा को संबोधित करेंगे     |   WB: बजट में 'युवा साथी योजना' का ऐलान, 21-40 साल के बेरोजगारों को हर महीने ₹1500     |  

फिल्म 'द पैराडाइज' से नानी का नया पोस्टर जारी, लिखा- 'स्वागत है 2026 यानी जड़ाल जमाना'

The Paradise: अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म श्रीकांत ओडेला द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो अभिनेता के साथ उनकी 2023 की फिल्म 'दशहरा' के बाद दूसरी फिल्म है।

फिल्म 'द पैराडाइज' का संगीत अनिरुद्ध राविचंद्र देंगे, जबकि इसे सुधाकर चेरुकुरी के बैनर एसएलवी सिनेमाज के तहत निर्मित किया गया है। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू हुई थी। निर्माताओं ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए बताया कि 'द पैराडाइज' तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में रिलीज होगी। पोस्टर में अभिनेता को जेल की पृष्ठभूमि में दिखाया गया है।

कैप्शन में लिखा है, "स्वागत है 2026 यानी जड़ाल जमाना। नया साल मुबारक। #TheParadise 26 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, अंग्रेज़ी और स्पेनिश में रिलीज होगी। नैचुरल स्टार नानी की ये फिल्म श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित है। संगीत अनिरुद्ध राविचंद्र देंगे।"

नानी, जिन्हें “जर्सी”, “हाय नन्ना” और “श्याम सिंह रॉय” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, हाल ही में "हिट: द थर्ड केस" में नजर आए थे, जो मई 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानु ने किया था और इसमें श्रीनिधि शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।