Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

राजनीति में शामिल होना नहीं चाहती कृति सेनन

2024 लोकसभा चुनाव में कई फिल्मी सितारे चुनाव के मैदान में नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में गोविंदा का नाम भी जुड़ गया। ऐक्टर ने एकनाथ शिंदे की सरकार शिव सेना ज्वाइन कर ली। ऐसे में फिल्म क्रू के प्रमोशन के एक इवेंट में कृति सेनन से भी पॉलिटिक्स में शामिल होने को लेकर उनकी राय पूछी गई। कृति सेनन से गोविंदा को लेकर सवाल किया गया कि क्या वो भी उनके नक्शे कदम पर चलकर राजनीति का हिस्सा बनेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। वो तब तक कुछ भी नया नहीं करेंगी, जब उनके अंदर से उस काम को करने के लिए आवाज न आए।