Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की रफ्तार, पहले दिन झटके इतने करोड़

अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म "तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी" ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.46 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का निर्देशन "सत्यप्रेम की कथा" के निर्देशक समीर विद्वान ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस में हुआ है। ये फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े पोस्ट किए। जिसमें फिल्म का पोस्टर था, जिस पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े लिखे हुए थे। कैप्शन में लिखा था, "इस छुट्टियों के मौसम में, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! सिनेमाघरों में अभी देखें।"

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। जिन्होंने इससे पहले 2019 में आई फिल्म "पति पत्नी और वो" में एक साथ काम किया था।