Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सद्गुरु जग्गी वासुदेव को अस्पताल में देख इमोशनल हुईं कंगना रनोट

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनोट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी किसी भी बात को बेझिझक सबके सामने कहते हैं, वो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हुए भी नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल नजर आईं।

दरअसल आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हाल ही में ब्रेन सर्जरी हुई है। उनके लिए एक्ट्रेस काफी परेशान दिखीं। उन्होंने एक पोस्ट भी किया है। कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जब से मुझे राधे से इसके बारे में पता चला, मैं स्तब्ध हूं। सदगुरु ने उस असहनीय दर्द में न केवल विशाल शिवरात्रि कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि किसी भी बैठक या शिखर सम्मेलन को छोड़ने से भी इनकार कर दिया। जल्दी ठीक हो जाओ, हम आपके बिना कुछ भी नहीं हैं"।