Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

विचार था कि राष्ट्रवादी नजरिये को ज्यादा न बढ़ाया जाए, फिल्म 'ग्राउंड जीरो' पर बोले इमरान हाशमी

अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' वास्तविक जिंदगी में बीएसएफ अधिकारी की बहादुरी पर आधारित है। इसमें राष्ट्रवाद को जरूरत से ज्यादा नहीं दिखाया गया है। एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिद्धवानी, एक्सेल इंटरटेंमेंट ने किया है। ये कहानी बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की है। उन्होंने 2001 में संसद और अक्षरधाम मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादी समूह के मास्टरमाइंड गाजी बाबा के खिलाफ मिशन की अगुवाई की थी।

इमरान हाशमी ने बताया, “इस तरह की फिल्म बनाने के बारे में पूरा विचार ये था कि राष्ट्रवाद को ज्यादा न बढ़ाया जाए। मुझे लगता है कि थोड़ा ज्यादा करना जबरदस्ती लगता है। फिल्म देखते हुए दर्शकों को भी कहानी की सच्चाई से अलग होने का एहसास होता है। 2001 में जो कुछ हुआ था, हम उसे ध्यान में रखते हुए ड्रामा, मनोरंजन, सच्चाई और ईमानदारी के साथ कहानी बताना चाहते थे। ड्रामा एक ऐसी चीज है जिसे अगर आप ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं, तो ये खत्म हो सकती है। लेकिन तेजस (निर्देशक), पूरी टीम और उनके साथ दूसरे अभिनेताओं के साथ बातचीत में यही बात निकली कि इसे उसी सच्चाई के स्तर पर रखना है। अगर हमें लगा कि ये थोड़ा ज्यादा हो रहा है, तो हम इसे बदल देंगे। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं, वो दृश्य जहां कहा जा रहा कि 'प्रहार होगा'। मैं अपनी जान की बाजी लगा सकता हूं कि श्री दुबे ट्रक पर चढ़कर अपने जूनियर पर चिल्लाना शुरू नहीं करेंगे और कहेंगे 'प्रहार होगा'। लेकिन ये प्रोटोकॉल किसी दफ्तर या किसी दूसरी जगह पर होगा। ये सबसे उबाऊ चीज होगी। क्योंकि यदि आपको नाटक को बढ़ाना है, तो आपको इसे सोच-समझ कर बढ़ाना होगा। यदि जरूरत से ज्यादा राष्ट्रवाद हावी हो गया  थोड़ा अधिक, तो ये नकली लगेगा। इसलिए इसे देखने और महसूस करने का सही तरीका होना चाहिए। दर्शकों के लिए भरोसेमंद होना चाहिए।"

इमरान हाशमी "आवारापन", "मर्डर", "जन्नत", "वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई", "द डर्टी पिक्चर", "शंघाई" और "टाइगर थ्री" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म में जितना हो सके, सच्चाई के करीब रहना चाहते थे। “ग्राउंड जीरो” में साई तमहंकर और जोया हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में है। फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो रही है।