Breaking News

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी विकास यादव को SC ने 7 मार्च तक की फरलो दी     |   भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था: मुंबई में बोले कनाडा के पीएम कार्नी     |   राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज     |   चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान लड़ाई पर जताई चिंता, 'दोनों देशों से संयम बरतने कहा'     |   नेपाल में चुनाव से पहले 2 मार्च की आधी रात से भारत-नेपाल बॉर्डर बंद रहेगा     |  

मैं हमेशा से शांति निकेतन के ख्याल में खोई रहती थी: अभिनेत्री रसिका दुग्गल

आगामी वेब सीरीज 'शेखर होम' में नजर आने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल हमेशा से पश्चिम बंगाल में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल शांति निकेतन जाना चाहती थीं। रसिका को सीरीज बनने के दौरान वहां जाने का मौका मिला। शांति निकेतन को रवींद्रनाथ टैगोर और नंदलाल बोस जैसी मशहूर हस्तियों के साथ अपनी साहित्यिक और कलात्मक विरासत के लिए जाना जाता है।

 इंटरव्यू में रसिका ने कहा कि वे झारखंड के जमशेदपुर में पली-बढ़ीं, जो बंगाल के काफी करीब है और जहां बड़ी तादाद में बंगाली लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे हमेशा से ही शांति निकेतन के बारे में सोचती रहती थी। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज 'शेखर होम' की शूटिंग के दौरान आखिरकार उन्हें शांति निकेतन जाने का मौका मिल ही गया।

1990 के दशक की शुरुआत में बंगाल के शांत शहर लोनपुर पर आधारित 'शेखर होम' उस वक्त की कहानी है, जब तकनीक के बारे में कुछ भी नहीं सुना जाता था और इंसानी दिमाग ही इकलौती ऐसी चीज़ थी जिस पर कोई भरोसा कर सकता था। 'शेखर होम' का प्रीमियर 14 अगस्त को जियो सिनेमा पर होगा।

वेब सीरीज में एक जासूस शेखर होम (के. के. मेनन), रहस्यमय मामलों को सुलझाने के लिए अपने रूम-मेट जयव्रत साहनी (रणवीर शौरी) के साथ मिलकर काम करता है। दुग्गल ने रहस्यमयी महिला इराबती का किरदार निभाया है।

रसिका के मुताबिक उन्हें इराबती का किरदार निभाने में काफी मजा आया। उनके मुताबिक इस तरह के रोल निभाना हमेशा ही दिलचस्प होता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्हें ऐसे रोल दिए गए जिसमें वे नैतिक रूप से इतनी ईमानदार थी कि उन्हें लगा कि इस किरदार में कोई खामी नहीं है और शुरू से आखिर तक ये सच होने से बहुत अच्छा है। 

रसिका के मुताबिक अब वे एक रहस्मयी महिला का किरदार निभा रही हैं और इसका पूरा मजा ले रही हैं। 'मिर्जापुर' फेम अभिनेत्री मानती हैं कि  जासूसी कहानी का आइडिया मशहूर ब्रिटिश लेखक सर आर्थर कॉनन डॉयल की कहानियों से आया है।

श्रीजीत मुखर्जी और रोहन सिप्पी के डायरेक्शन वाली इस जासूसी ड्रामा वेब सीरीज़ में कीर्ति कुल्हारी भी अहम किरदार निभा रही हैं। वेब सीरीज 'शेखर होम' को बीबीसी स्टूडियोज़ प्रोडक्शंस इंडिया ने प्रोड्यूस किया है। ये 14 अगस्त को जियोसिनेमा पर रिलीज़ होगी।