Breaking News

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी विकास यादव को SC ने 7 मार्च तक की फरलो दी     |   भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था: मुंबई में बोले कनाडा के पीएम कार्नी     |   राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज     |   चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान लड़ाई पर जताई चिंता, 'दोनों देशों से संयम बरतने कहा'     |   नेपाल में चुनाव से पहले 2 मार्च की आधी रात से भारत-नेपाल बॉर्डर बंद रहेगा     |  

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक, सीएम पिनराई विजयन ने हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

Kerala: केरल उच्च न्यायालय द्वारा फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक लगाने के आदेश का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि यह फिल्म राज्य के सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक ताने-बाने को बदनाम करने की मंशा से बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने ‘फेसबुक’ पोस्ट में कहा कि केरल को बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार के प्रयास के खिलाफ अदालत का हस्तक्षेप सराहनीय है। उन्होंने याचिकाकर्ताओं को भी बधाई दी और समय पर कानूनी हस्तक्षेप के लिए उनकी सराहना की।

विजयन ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर पूरे राज्य का अपमान करना और ध्रुवीकरण करना लोकतांत्रिक समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब केरल को चरमपंथियों की भूमि के रूप में प्रस्तुत करने के प्रयास किए जा रहे हैं, तब यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह विवेकपूर्ण ढंग से सच का समर्थन करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घृणा फैलाने वाले कृत्यों के खिलाफ कानूनी उपाय करना एक अनुकरणीय कदम है।उन्होंने लोगों से केरल की धर्मनिरपेक्ष तथा भाईचारे की सामाजिक संरचना को कमजोर करने वाली शक्तियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने गुरुवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी-2 गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय की खंडपीठ में अपील दायर की, जिस पर गुरुवार रात सुनवाई हुई। इस मामले में निर्णय शुक्रवार को आने की उम्मीद है।