Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

'हीरामंडी 2' जल्द ही ओटीटी पर देगी दस्तक

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली किवेब सीरीज 'हीरामंडी: द डॉयमंड बाजार' सभी दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब दर्शक इस सीरीज के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के दूसरे भाग में कई किरदार फिर से अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। 

सीरीज के पहले भाग में सोनाक्षी सिन्हा ने रेहाना आपा और फरदीन का किरदार निभाया था, तो वहीं मनीषा कोइराला ने मल्लिकाजान, संजीदा शेख ने वहीदा, अदिति राव हैदरी ने बिब्बोजान, ऋचा चड्ढा ने लज्जो और शर्मिन सहगल ने आलमजेब का किरदार बखूबी निभाया था।

'हीरामंडी 2' को लेकर अब ऋचा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''मैं इस बार लज्जो 2.0 का किरदार निभाऊंगी, जो कि एक फ्रेंडली घोस्ट होगी। लेकिन दोस्तों जिंदा करो।'' इस कैप्शन से तो यही लग रहा है कि ऋचा वेब सीरीज के दूसरे भाग में एक भूतनी के किरदार में नजर आ सकती हैं।