Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अंबानी परिवार में खुशी का माहौल, एंटीलिया पहुंच रहे सितारे

अंबानी परिवार में इस वक्त खुशियों की लहर है और इस खुशी को दुगना करने के लिए लगातार फिल्मी सितारे एंटीलिया का रुख कर रहे है। एक्टर संजय दत्त, मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर समेत कई सितारे बुधवार को शिव शक्ति पूजा के लिए मुंबई के एंटीलिया पहुंचे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस हफ्ते शादी होने वाली है। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई में शादी करेंगे। इससे पहले उन्होंने जामनगर में शानदार प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और इस साल की शुरुआत में सितारों से सजी क्रूज पार्टी की थी। प्री-वेडिंग सेरेमनी चार जुलाई को ‘मामेरू’ के साथ शुरू हुईं थीं.