Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

5 साल बाद स्क्रीन पर गोविंदा की वापसी

‘आंटी नंबर वन’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘राजू बाबू’, ‘साजन चले ससुराल’ जैसी फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाने वाले गोविंदा कई सालों से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। 90 के दशक में गोविंदा के डांस का हर कोई दीवाना था। आज भी लोग उनके डांस को खूब पसंद करते हैं। एक्टिंग के बाद अब उन्होंने एक सिंगर के रूप में वापसी की है। रॉयल्स नाम के यूट्यूब चैनल ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए डिस्क्रिप्शन में जानकारी दी गई है कि इस म्यूजिक वीडियो को कीर्ती अहूजा ने डायरेक्ट किया है। इस वीडियो में गोविंदा एक मंदिर में नजर आ रहे हैं और भजन गा रहे हैं। खास बात ये है कि ‘मां शारदे’, जो भजन गोविंदा गा रहे हैं, वो उन्होंने खुद लिखा है। क्या आप जानते हैं कि गोविंदा जितने बेहतरीन डांसर हैं। उतने ही अच्छे सिंगर भी हैं। ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने सिंगिंग की है, इससे पहले भी वो कई गाने गा चुके हैं, उन्होंने ‘पैसा मेरी जान है’,‘जीना है हमका’,‘गोरी तेरे नैना’,‘आई लव यू बोल डाल’,‘तेरे बाप को मैंने देखा’जैसे कई गाने खुद गाए हैं। इनमें से कुछ काफी फेमस भी हुए हैं।