Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

गोविंदा-सुनीता तलाक की अफवाहों का दौर जारी, आखिर क्या है रूमर्स का सच?

क्या गोविंदा और उनकी पत्नी का 38 साल का साथ खत्म होने के कगार पर है? गोविंदा के वकील का कहना है, हां। जबकि उनके मैनेजर सिर्फ मतभेद होने की बात करते हैं। गोविंदा खुद इस मुद्दे पर कुछ कहना नहीं चाहते, जबकि उनकी पत्नी सुनीता कई बार इशारा कर चुकी हैं कि उनके बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं है।

जैसा अमूमन किसी भी नामी-गिरामी शख्स की निजी जिंदगी के बारे में होता है, कई तरह की अफवाहें उड़ती हैं, लेकिन उनमें तथ्यों का अभाव होता है। फिल्म 'हीरो नंबर वन' के स्टार गोविंदा या गोविंद अरुण आहूजा के दोस्त और वकील ललित बिंदल कहते हैं कि उन्होंने वाकई तलाक की अर्जी दाखिल की है।

तलाक के बारे में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का कहना है कि इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है। उनका कहता कि आपस में कोई तनाव नहीं, सिर्फ मतभेद है। अफवाह ये भी थी कि पति-पत्नी बरसों से अलग रह रहे हैं। इसपर बिंदल ने कहा कि हर कारोबारी के काम से जुड़ी बैठक की जगह अलग होती है। इसका मतलब ये नहीं कि दंपति एक-दूसरे से अलग रहने लगे हैं।

अफवाहों का बाजार तब गर्म हुआ जब सुनीता ने कई इंटरव्यू में अपनी शादी और बेवफाई की चर्चा की। उन्होंने यहां तक कहा कि अगले जन्म में वे अभिनेता से शादी नहीं करना चाहतीं।

1990 के दशक में "आंखें" और "हसीना मान जाएगी" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर गोविंदा तलाक की चर्चा से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2019 की "रंगीला राजा" थी। उन्होंने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और मुंबई उत्तर से बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था। पिछले साल वे एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिव सेना में शामिल हो गए थे।