Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

पंजाब किंग्स की जीत के बाद प्रीति जिंटा ने दिल्ली के हनुमान मंदिर में की पूजा

पंजाब किंग्स टीम की सह-मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों काफी खुश नजर आ रही हैं, क्योंकि आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम शानदार फॉर्म में है। शनिवार को पंजाब किंग्स ने लगातार छठी जीत दर्ज की। टीम ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया। पंजाब ने 265 रनों का लक्ष्य 7 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

प्रीति जिंटा इस रोमांचक मुकाबले को स्टेडियम में मौजूद रहकर देख रही थीं। जीत के बाद उन्होंने धार्मिक तरीके से जश्न मनाया और कुछ घंटों बाद दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर उनकी पूजा करते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं। मैच के बाद प्रीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम पंजाब किंग्स की जमकर तारीफ की। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल की 67 गेंदों में 152 रनों की शानदार पारी की भी सराहना की।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स 6 जीत और एक नो रिजल्ट के साथ 13 अंकों पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 3 जीत और 4 हार के साथ 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। पंजाब किंग्स ने 2024 में केकेआर के खिलाफ 262 रन चेज़ करने का अपना ही रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा।