Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

कैमूर में लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने लोगों से की वोट डालने की अपील

बिहार के कैमूर में लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने लोकगीत सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैमूर जिला प्रशासन की ओर से कराए गए कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसका मकसद जिले में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना था। कैमूर सासाराम लोकसभा सीट का हिस्सा है। यहां एक जून को वोटिंग होनी है।

चुनाव आयोग ने मैथिली ठाकुर को बिहार की 'स्टेट आइकॉन' बनाया है। वे 30 से ज्यादा जिलों का दौरा कर लोगों से वोट करने की अपील कर चुकी हैं। बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं। अब तक 32 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। आखिरी दौर में आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे