Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

जैकी श्रॉफ, शरद केलकर और नेहा सरगम की ग्रामीण हॉरर फिल्म ‘खेती’ का पहला पोस्टर रिलीज

जैकी श्रॉफ, शरद केलकर और नेहा सरगम जल्द ही आगामी ग्रामीण हॉरर फिल्म ‘खेती’ में साथ नजर आएंगे। बुधवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्टर के साथ फिल्म का टैगलाइन दिया गया है—“Kheti jagne wali hai”। फिल्म की कहानी डर, परिवार और अतीत के काले रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित हॉरर फिल्म बताया जा रहा है। ‘खेती’ को हारिस इम्तियाज खान ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण सना खान ने ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले किया है।

फिल्म में जैकी श्रॉफ, शरद केलकर और नेहा सरगम के अलावा वीरेन्द्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ जल्द ही फैमिली साइंस-फिक्शन फिल्म ‘The Great Grand Superhero – Aliens Ka Aagman’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह अहमद खान की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ में भी नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल और रवीना टंडन सहित कई सितारे शामिल हैं।