Breaking News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी भी ट्रैफिक जाम     |   दिल्ली: सिख फ़ॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार     |   इजरायल ने गाजा ब्रिगेड के कमांडर अल-हबील का किया काम तमाम, हमास में मची खलबली     |  

'बॉर्डर 2' में बेटे अहान की उपलब्धि पर भावुक हुए पिता सुनील शेट्टी, कहा- ये बड़ी जिम्मेदारी

Border 2: ये बात कहते हुए जब सुनील शेट्टी भावुक दिखे तो वे ये अहसास भी करा गए कि एक पिता अपने बेटे से क्या उम्मीद करता है और ये फिल्म कितनी बड़ी विरासत है, और इसे सहेज कर रखना कितनी बड़ी जिम्मेदारी है "बॉर्डर 2" के गाने के लॉन्च के मौके पर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के सफर के बारे में बात करते हुए भी भावुक हो गए। क्योंकि यह सफर दबाव, धैर्य और लंबे इंतजार से भरा रहा है।

2021 में "तड़प" से डेब्यू करने के बाद, अहान "बॉर्डर 2" से वापसी कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि स्टार किड्स को हमेशा इतनी आसानी से सफलता नहीं मिलती।

फिल्म बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह जे.पी. दत्ता की 1997 की मशहूर फिल्म "बॉर्डर" का सीक्वल है, जो लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है। अपने पिता के भावुक होते वक्त उनके ठीक बगल में खड़े अहान शेट्टी अपनी भावनाओं को काबू करते दिखे और पिता को धैर्य बंधाते दिखे

इस फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं। "बॉर्डर 2" 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुनील शेट्टी के लिए यह सिर्फ फिल्म के गाने की लॉन्चिंग नहीं थी, बल्कि एक पिता के लिए अपने बेटे को युद्ध के मैदान में अपनी जगह बनाते देखकर गर्व करने वाला अनुभव था।