Breaking News

लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI111 तकनीकी गड़बड़ी के चलते एहतियातन दिल्ली लौटी     |   केरलम साइबर पुलिस ने AI-जनरेटेड फेक वीडियो फैलाने पर X अकाउंट्स पर केस दर्ज किया     |   इजरायल की बंदर अब्बास पर भीषण स्ट्राइक, ईरान के नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत     |   बंगाल चुनाव: BJP की B टीम बना चुनाव आयोग, वफादारों को ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया- TMC     |   दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाकों की गोलीबारी में एक इजरायली सैनिक मारा गया     |  

Empuraan Controversy: ED ने ‘एम्पुरान’ के निर्माता गोपालन के खिलाफ छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के व्यवसायी एवं फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन तथा कुछ अन्य के कार्यालयों पर कथित विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत चेन्नई (तमिलनाडु) तथा कोच्चि (केरल) में छापेमारी की जा रही है।

‘लूसिफर’ फिल्म का दूसरा भाग ‘एल 2: एम्पुरान’ दक्षिणपंथी राजनीति की आलोचना तथा गुजरात दंगों के अप्रत्यक्ष उल्लेख के कारण विवाद में रही है। मोहनलाल ने हाल में इस विवाद पर खेद व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि फिल्म से विवादित अंश हटा दिए जाएंगे।