Breaking News

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी विकास यादव को SC ने 7 मार्च तक की फरलो दी     |   भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था: मुंबई में बोले कनाडा के पीएम कार्नी     |   राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज     |   चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान लड़ाई पर जताई चिंता, 'दोनों देशों से संयम बरतने कहा'     |   नेपाल में चुनाव से पहले 2 मार्च की आधी रात से भारत-नेपाल बॉर्डर बंद रहेगा     |  

जैस्मिन भसीन और अली गोनी का हुआ ब्रेकअप?

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपने और अली गोनी के ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही तमाम बातों को कोरी अफवाह बता दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपने और अली के रिश्ते के बारे में बात की है. हालांकि जैस्मिन ने पोस्ट में कहीं भी अली का नाम नहीं लिया है.

जैस्मिन भसीन ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी. उन्होंने लिखा, “उठी तो पता चला कि कुछ फनी सोशल मीडिया पोस्ट और अफवाहें उड़ रही हैं. डियर वर्ल्ड, हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम संतुष्ट हैं और अपनी पार्टनरशिप में स्थिर भी हैं.” इंस्टा स्टोरी में उन्होंने कहा है कि हमारे लिए ये ज़रूरी है कि आपको सच्चाई का पता हो और आप ये समझें कि कोई भी अफवाह सही नहीं है.