Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

‘धुरंधर’ पर अपनी चुप्पी को लेकर दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब, लिखा- अब मजाक किसका बना?

Dhurandhar: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘‘धुरंधर’’ और इसके सीक्वल में पति रणवीर सिंह के अभिनय पर अपनी चुप्पी को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है। पादुकोण ने एक इंस्टाग्राम रील पर आई टिप्पणी का जवाब देते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी। टिप्पणी में कहा गया था कि क्या फिल्म की सफलता की चर्चाओं में उनका शामिल न होना ‘‘धुरंधर’’ के निर्देशक आदित्य धर की अनदेखी है या केवल ‘‘इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामे’’ से दूर रहने की कोशिश है।

पादुकोण ने रील पर टिप्पणी की, ‘‘मेरे दोस्त...मैंने इसे आप सभी से बहुत पहले देखा था। अब, मजाक किसका बना?’’ फिल्म के दृश्यों को दर्शाने वाली उस रील में, पिछले महीने ‘‘धुरंधर 2’’ की स्क्रीनिंग में पादुकोण के मौजूद नहीं रहने पर सवाल उठाए गये थे और ये भी दावा किया गया था कि वे इसके अगले दिन अपने ससुराल के लोगों के साथ मुंबई में एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

आदित्य धर की फिल्म ‘‘धुरंधर’’ और उसके सीक्वल ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ (धुरंधर 2) में अभिनय के लिए रणवीर सिंह ने खूब वाहवाही बटोरी है। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं, जिनमें से प्रत्येक ने 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।