Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

क्रू ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी उड़ान

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म क्रू फाइनली सिनेमाघरों में आ गई है। क्रू फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक, सभी से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं। सिर्फ पॉजिटिव रिस्पांस ही नहीं बल्कि तब्बू , करीना और कृति की ऐक्टिंग को भी भरपूर प्यार मिल रहा है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने गुड फ्राइडे का फायदा उठाते हुए बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। 

मूवी ने 8.75 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म में तब्बू, करीना और कृति ग्लैमर के साथ-साथ ड्रामा और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लेकर आई हैं। क्रू में तब्बू, करीना और कृति के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी स्पेशल रोल में दिखाई दिए हैं।