Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

एल्विश यादव को लेकर फिर कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेव पार्टी में सांपों का जहर मंगाने के मामले में वो जेल की हवा खा चुके हैं।हाल ही में कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। इसी बीच अपने वीडियो में सांपों का इस्तेमाल करने के मामले में वो फिर से फंसते नजर आ रहे हें। दरअसल एल्विश यादव के 32 बोर गाने की शूटिंग में सांपों का यूज किया गया। अब इसपर 28 मार्च को गुरुग्राम कोर्ट ने एल्विश पर मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। 

एल्विश यादव के अलावा इस मामले में हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया पर भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, 32 बोर गाने की शूटिंग में रेयर सांपों का इस्तेमाल किया गया है।