Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

Big Boss 19: एक कटोरी दाल के लिए आपस में भिड़े शो के कंटेस्टेंट गौरव, जीशान और अमाल मलिक

Big Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 में घरवालों के बीच ड्रामा हर दिन बढ़ता जा रहा है। नए सीजन के शुरू होने के सिर्फ तीन दिन बाद ही घरवालों के बीच एक कटोरी दाल के लिए लड़ाई हुई। शो के एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर खाने की जमाखोरी को लेकर कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, जीशान कादरी और अमाल मलिक के बीच तनाव बढ़ गया।

गौरव खन्ना कहते हैं कि एक कटोरी दाल में सात लोगों की दाल खा गया मैं। गौरव ने उन आरोपों का खंडन किया जिसमें ये कहा गया था कि उन्होंने घरवालों के खाने में से जरूरत से ज्यादा खाया। जीशान कादरी ने बीच में आकर दावा किया, "गौरव बोल रहा है मैंने खाया ही नहीं," जिसके बाद अमाल मलिक ने साफ तौर पर इसे झूठ बताते हुए कहा, "ये झूठ है।"

तनाव को बढ़ाते हुए जीशान ने गौरव पर कई बार दाल लेने का आरोप लगाते हुए कहा, "सुनने में यही आया है कि कटोरी एक नहीं 3-4 बार ली गई है और कहा गया गै कि आज दाल आज बहुत स्वादिष्ट बनी है"। जीशान के दावों का खंडन करते हुए गौरव ने कहा, "ये जो झूठ बोल रहे हैं ना कि मैंने तीन बार डाल ली है, एक बार लेके बैठा हूं"।

इसके बाद गौरव ने घर वालों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ऐसा है, तो उन्हें उसे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना चाहिए। बिग बॉस के हर सीजन में राशन और खाने को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है। शो के 19वें सीजन में भी इस तरह का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है।

"बिग बॉस 19: घरवालों की सरकार" को कोई और नहीं बल्कि सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शो में अश्नूर कौर, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, बसीर अली, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, शहबाज़ बदेशाह, नतालिया जानोसज़ेक, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट शामिल हैं।