Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Bigg Boss 18: खाना बनाने को लेकर घरवालों के बीच झगड़ा, चाहत पांडे साथी घरवालों पर भड़कीं

बिग बॉस 18 का लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमे लड़ाई-झगड़े और गुस्से से भरा रहा। गुरुवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि घर के कप्तान रजत दलाल ने चाहत पांडे को खाना बनाने से रोका। इस वजह से दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ।

चाहत खाना बनाना चाहती थीं, जबकि घर के कैप्टन रजन दलाल ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। चाहत पांडे जब बिना किसी की सुने किचन में खाने बनाने लगीं, तब चुम दारंग गुस्से में आईं और चाहत को खाने बनाने से रोकने लगीं। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। 

चाहत ने गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, लेकिन रजत दलाल ने कूकर हटा लिया और कहा, "इधर गैस नहीं जलेगी"। बिग बॉस 18 को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। इसे दर्शक जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।