Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

बोनी कपूर पर मुंबई कोर्ट में हुआ केस दर्ज

फिल्म मैदान की रिलीज को लेकर मुसीबते बड़ती ही जा रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के ऊपर विक्रेता ने उपकरणों के बदले 1 करोड़ की पेडिंग बिल ना चुकाने का आरोप लगाया है. कैमरा वेंडर मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेज के निनाद नयापल्ली ने बोनी और अन्य निर्माताओं के खिलाफ मुंबई के डिंडोशी में एक सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. इसके अलावा निनाद ने 'मैदान' फिल्म की रिलीज रोकने की भी मांग की है। 

निनाद नयापल्ली ने वकील नम्रता बियावत को बताया की 'हम लोगों ने मुंबई की डिंडोशी सिविल कोर्ट में केस फाइल किया है. इसके साथ ही हम लोगों ने मैदान फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी रोक लगाने की मांग की है. साथ ही कुछ व्हाइट्स चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं जो साल 2023 के हैं. इन स्क्रीनशॉट के मुताबिक वेंडर लगातार बोनी कपूर से पेमेंट को लेकर मैसेज करता रहा और बोनी कपूर ने काफी वक्त बाद कोई रिप्लाई किया ।