Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

Bigg Boss OTT 3 एलिमिनेशन: इंफ्लुएंसर पायल मलिक घर से हुई बाहर

बिग बॉस ओटीटी थ्री की प्रतियोगी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पायल मलिक रविवार को घर से बाहर हो गईं।

लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरमान मलिक ने अपनी दोनों बीवियों कृतिका और पायल के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। सोशल मीडिया पर भी इस तिकड़ी की खूब चर्चा रही । 

वहीं अब इस हफ्ते के वीकेंड का वार में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल घर से बेघर हो गई हैं। 

बिग बॉस के घर में रहने के दौरान, पायल मलिक घर और उसके सदस्यों से गहराई से जुड़ी थीं, यहां तक ​​कि खाने की कंप्लेन को लेकर उन्होंने  भूख हड़ताल भी की थी, जिसका उनके पति अरमान मलिक ने भी समर्थन किया था। 

पायल के  बेघर होने  के साथ ही अब अरमान और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक घर में रह गए हैं। इस "वीकेंड का वार" में नोमिनेटड हाउसमेट्स में साई केतन राव, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान खान, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, दीपक चौरसिया और पायल मलिक शामिल थे।