Breaking News

बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |   जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |   पीएम मोदी के आमंत्रण पर 17-19 फरवरी तक भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों     |  

महाठग सुकेश ने जैकलीन को लिखा प्रेम पत्र

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस से हर कोई वाकिफ है। आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर अभी फिलहाल जेल में बंद है। मनी लॉन्ड्रिंग केस के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का भी नाम सामने आया था। महाठग सुकेश और जैकलीन के प्यार ने भी उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब एक बार फिर महाठग सुकेश की एक हरकत की वजह से वो फिर से सुर्खियों में आ गया है। 

सुकेश जेल में बैठे बैठे जैकलीन को प्रेम पत्र लिखता रहता है, और आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उसने फिर अभिनेत्री को एक प्रेम पत्र भेज है, जिसमें उसने लिखा है कि वो हर पल जैकलीन को याद करता रहता है और उससे मिलने के लिए बड़ा बेताब है।