Breaking News

मुम्बई के शिवाजी नगर इलाके में फायरिंग, एक महिला को लगी गोली     |   किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा: सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना     |   मेक-इन-इंडिया का शेर जंग खा रहा: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   लोकतंत्र में बुलडोजर का कोई स्थान नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   बुलेट ट्रेन बंगाल, बिहार और यूपी में क्यों नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |  

द ग्रेट इंडियन कपिल शो से भारती सिंह हुई बाहर

द ग्रेट इंडियन कपिल शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है।  इस शो के जरिए सालों बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर एक बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फैंस बेसब्री से इन दोनों को दोबारा साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। शो 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के साथ कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी दिखेंगे, लेकिन पिछले सीजन कपिल के शो का हिस्सा बनीं भारती सिंह इस नए शो का हिस्सा नहीं होंगी। 

एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने कहा, फिलहाल मैं कपिल शर्मा के शो का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन भविष्य में अगर मुझे इस शो से जुड़ा कुछ इंटरेस्टिंग ऑफर मिलता है तो मैं जरूर इस बारे में सोचूंगी, लेकिन इस वक्त मैं अपने शो डांस दीवाने को लेकर बिजी हूं, इसके अलावा हर्ष और मैं हमारे पॉडकास्ट पर भी काम कर रहे हैं।