Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'बागी 4', रविवार को कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बागी 4' ने शुरुआती सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 37.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को ये जानकारी दी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में संजय दत्त के साथ सोनम बाजवा और पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी हैं। निर्माताओं ने एक्स हैंडल पर फिल्म के पोस्टर के साथ बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर किया।

कैप्शन में लिखा, "तीसरा दिन = 37.14 करोड़ रुपए। ब्लॉकबस्टर वीकेंड के लिए और हमें इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 'बागी 4' देखें! अभी टिकट बुक करें।" "बागी 4" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और अगले दिन क्रमशः 11.34 करोड़ रुपये और 12.60 करोड़ रुपये कमाए।

ये फिल्म टाइगर की "बागी" फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त है, जिसकी शुरुआत 2016 में आई "बागी" से हुई थी, उसके बाद "बागी 2" (2018) और "बागी 3" (2020) आईं। "बागी 4" में टाइगर रॉनी की भूमिका में हैं। इसमें श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।