Breaking News

देहरादून में फर्जी डेमोग्राफिक चेंज के मुद्दे पर हिंदू परिवारों ने DM को लिखा पत्र     |   PM मोदी के बुलावे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का भारत दौरा तय, 18 से 22 फरवरी तक कार्यक्रम     |   विकसित भारत का संकल्प लेकर हम 'सेवा तीर्थ' में प्रवेश कर रहे: पीएम मोदी     |   गुजरात की गिफ्ट सिटी को नया नेतृत्व, उदय कोटक बने चेयरमैन     |   अमेरिका की साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत     |  

'गिन्नी वेड्स सनी 2' की रिलीज डेट का ऐलान, दिखा अविनाश और मेधा का रोमांटिक अंदाज

Ginny Wedss Sunny 2: अभिनेता अविनाश तिवारी की फिल्म “गिन्नी वेड्स सनी 2” 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने ये जानकारी दी। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में में '12th फेल' फेम मेधा शंकर भी हैं, जिसे डेब्यू डायरेक्टर प्रशांत झा ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

गुरुवार शाम को एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रोडक्शन बैनर जी स्टूडियोज ने रिलीज की तारीख की घोषणा की और फिल्म का एक पोस्टर भी जारी की। पोस्ट में लिखा था, "गिन्नी और सनी वापस आ गए हैं! रिश्ता तय हो गया है, बस इस बार थोड़ा ट्विस्ट है! #GinnyWedssSunny2 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है।"

ये फिल्म 2020 में इसी नाम की रोमांटिक-कॉमेडी का सीक्वल है, जिसमें यामी गौतम और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में थे और इसका प्रीमियर 2020 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। आधिकारिक लॉगलाइन में कहा गया, "गिन्नी वेड्स सनी 2" एक मजबूत पहलवान (तिवारी) और एक आजाद ख्यालों वाली लड़की (शंकर) की दुनिया और उनकी जिंदगियों के टकराव से पैदा होने वाली उथल-पुथल पर आधारित है।"

फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी भी हैं। ये फिल्म जी स्टूडियोज और सौंदर्या प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत और विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल द्वारा निर्मित है।