Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

फिल्म 'घाटी' 11 जुलाई को दुनिया भर में होगी रिलीज, मुख्य भूमिका में नजर आएंगी अनुष्का शेट्टी

फिल्म "घाटी" 11 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है और फिल्म में अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। यूवी क्रिएशन्स द्वारा प्रस्तुत और राजीव रेड्डी और साई बाबू जगरलामुदी द्वारा निर्मित यह फिल्म पहले 15 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

यूवी क्रिएशन्स ने मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह खबर साझा की। कैप्शन में लिखा था, "अपनी गद्दी पर कब्जा करने और बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने आ रही है। #Ghaati 11 जुलाई को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज होगी।"

"घाटी" तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। नागवेली विद्या सागर ने फ़िल्म के लिए संगीत तैयार किया है और संवाद साईं माधव बुर्रा ने लिखे हैं। अनुष्का शेट्टी हाल ही में 2023 की रोमांटिक कॉमेडी "मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी" में दिखाई दी थीं।