Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

अनुपम खेर ने करीना कपूर के साथ साझा की यादें, बताया 'बेहतरीन अभिनेत्री

अभिनेता अनुपम खेर ने विमान में अभिनेत्री करीना कपूर खान से हुई मुलाकात की तस्वीरें रविवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा करते हुए उनकी अभिनय यात्रा की सराहना की। खेर ने अभिनेत्री की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' के दिनों को याद किया, जिसमें उन्होंने जान मोहम्मद की भूमिका निभाई थी।

अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 25 साल पहले जे. पी. दत्ता के सेट पर पहली मुलाकात से लेकर अब तक उन्होंने करीना को एक बेहद परिपक्व और शालीन अभिनेत्री के रूप में उभरते देखा है। उन्होंने कहा कि आज भी करीना के अंदर अच्छे किरदारों के लिए वही पुरानी 'भूख' और सादगी बरकरार है।

साल 2000 में आई 'रिफ्यूजी' करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म थी। खेर ने करीना के व्यक्तित्व और उनकी गर्मजोशी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ‘सहज व्यक्तित्व’ बताया और उनके परिवार के सुखद भविष्य की कामना की।