Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

फिल्म 'सूबेदार' से दमदार लुक में दिखे अनिल कपूर, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

Subedaar: प्राइम वीडियो ने बुधवार को ऐलान किया कि अनिल कपूर अभिनीत एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' पांच मार्च को रिलीज होगी। 'तुम्हारी सुलू', 'जलसा' और 'दलदल' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले सुरेश त्रिवेणी 'सूबेदार' के निर्देशक हैं। फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, कपूर और त्रिवेणी ने मिलकर किया है।

कहानी सूबेदार अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सेवानिवृत्त सैनिक है। वो बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जहां उसके मूल्यों को लगातार चुनौती मिल रही है।

प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक और ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, "'सूबेदार' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होने के साथ-साथ एक दिल को छू लेने वाली पिता-पुत्री की कहानी भी है। इसमें अनिल कपूर ने एक एक्शन हीरो के रूप में शानदार अभिनय किया है।"