Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

ये पूरी तरह से अमेजिंग और फ्यूचरेस्टिक, फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पर एक्टर अमिताभ बच्चन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि वे "कल्कि 2898 एडी." जैसी फ्यूचरेस्टिक फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। ये स्काई-फाई फिल्म दर्शकों को भारतीय सिनेमा में पहले कभी न देखी गई दुनिया में ले जाने का वादा करती है। इसका डायरेक्शन "महानति" से नाम कमाने वाले नाग अश्विन ने किया है।

प्रलय के बाद की दुनिया पर आधारित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अमर अश्वत्थामा की भूमिका में हैं और प्रभास भगवान विष्णु के अवतार भैरव की भूमिका में हैं। नाग अश्विन डायरेक्टेड "कल्कि 2898 ई.डी." में हासन ने सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी सुमति की भूमिका में हैं। वैजयंती मूवीज की बनाई "कल्कि 2898 एडी" 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।