Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

बाल-बाल बची अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना की जान, घर पर हुई 10 राउंड फायरिंग

दुनिया की सबसे अमीर और फेमस सिंगर्स में शुमार रिहाना के घर से एक ऐसी खबर आई है जिसने उनके करोड़ों फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में रिहाना के आलीशान बंगले के बाहर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग हुई। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। इस घटना ने हॉलीवुड की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। लोग अपनी फेवरेट सिंगर के बारे में जानने की कोशिश करने लगे। राहत की बात यह है कि इस हमले में रिहाना या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन फायरिंग के समय रिहाना घर में ही मौजूद थीं।

यह वारदात रविवार, 8 मार्च को दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। रिहाना के घर के बाहर अचानक एक के बाद एक करीब 10 गोलियां चलाई गईं। चश्मदीदों का कहना है कि गोलियों की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि गोलियां सीधे रिहाना के घर के मुख्य गेट पर लगीं, लेकिन बुलेटप्रूफ सुरक्षा और सही समय पर सतर्कता की वजह से किसी को खरोंच तक नहीं आई।

खबर मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक 30 साल की महिला को संदिग्ध शूटर के तौर पर गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उस महिला की पहचान उजागर नहीं की है और न ही यह बताया है कि उसने रिहाना के घर को निशाना क्यों बनाया। अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह कोई रंजिश थी या फिर किसी सनकी फैन की हरकत।

इस हमले के समय रिहाना के पति एएसएपी रॉकी और उनके दोनों छोटे बच्चे- आरजेडए और रायट रोज घर के अंदर थे या नहीं, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन रिहाना को लेकर कहा जा रहा है कि शायद वह घर में मौजूद थी। वहीं, रिहाना की टीम की तरफ से भी इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बेवर्ली हिल्स जैसे सुरक्षित इलाके में इस तरह की घटना होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रिहाना न केवल एक बेहतरीन सिंगर हैं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार दुआएं मांगी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाएंगे।