Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

अमीषा पटेल ने की फिल्ममेकर के साथ धोखाधड़ी

बॉलीवुड की सकीना कही जाने वाली अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी के आरोप लगे है, जिसके कारण एक्ट्रेस को अब कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पढ़ रहे है। दरअसल फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल को ढाई करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने अमीषा पटेल से पैसे वापस मांगे। लेकिन पैसे वापस करने के लिए जो दो चेक दिया गए वो बाउंस कर गए।

इसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल और उनकी कंपनी के बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, ये मामला 2018 से चलता हुआ आ रहा है। 

अब इस मामले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसमें अमीषा पटेल बकाया राशि देने को तैयार हो गई हैं। चेक बाउंस केस में न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई की गई। दोनों पटियों ने आपसी समझौता कर लिया है, और अब अमीषा को  पांच किस्तों में 2.75 करोड़ रुपये शिकायतकर्ता को देने होंगे।