Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

बोटोक्स ट्रीटमेंट के दावों पर भड़कीं आलिया भट्ट, बोली- हर व्यक्ति का खुद का फैसला होता है

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने शुक्रवार को ऑनलाइन वीडियो और क्लिकबेट आर्टिकल्स पर भड़क उठीं, जिनमें दावा किया गया था कि उनका बोटोक्स ट्रीटमेंट बिगड़ गया है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए कहा कि उनके कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की अफवाहें बेवकूफी भरी और गलत हैं।

आलिया भट्ट ने कहा, "कॉस्मेटिक सर्जरी चुनने का हर व्यक्ति का खुद का फैसला होता है। ये की इंसान के चेहरे को लेकर छोटी सोच है।" 31 साल की आलिया भट्ट ने कहा कि उनके बारे में बिना किसी सबूत के दावे पेश किए जा रहे हैं।

आलिया भट्ट को हाल ही में प्रोड्यूसर वासन बाला की फिल्म "जिगरा" में देखा गया था, जो इस महीने की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वे अब एक्ट्रेस शरवरी के साथ एक्शन फिल्म "अल्फा" में नजर आएंगी।