Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

Lock Upp Season 2 में आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा

Lock Upp Season 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में पति गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात सार्वजनिक करने के बाद अब उनकी निजी पहचान को लेकर भी शो में चर्चा छिड़ गई है।

हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने साथी प्रतिभागी Sufi से बातचीत के दौरान दावा किया कि आकांक्षा बाइसेक्शुअल हैं। यह बात कहने से पहले श्रेया ने पूछा, “क्या मैं यह बताकर गलत इंसान बन जाऊंगी?” जिस पर सूफी ने जवाब दिया, “नहीं, यही तो गेम है।”

श्रेय ने कहा, “वह बाइसेक्शुअल हैं,” जिसे सुनकर सूफी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी की निजी जानकारी को इस तरह सार्वजनिक करना सही है। हालांकि, श्रेया का कहना था कि शो में यह राज सामने आ चुका है, इसलिए अब इसका असर आकांक्षा के खेल पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शो के ‘लाइफलाइन’ फॉर्मेट के तहत किसी प्रतिभागी का राज उजागर होने के बाद उसकी रणनीतिक बढ़त खत्म हो जाती है।

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब आकांक्षा पहले ही अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। आकांक्षा ने बताया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और इस बात को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया था।

आकांक्षा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके और गौरव के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा, “हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें एहसास हुआ कि जीवनसाथी के रूप में हम एक-दूसरे के लिए उपयुक्त नहीं हैं। हमारे भविष्य की कल्पनाएं अलग-अलग हैं और दुर्भाग्य से उनमें हम साथ नहीं हैं।”

आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह संतोषी मां, ये है आशिकी और क्राइम पेट्रोल जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में गौरव खन्ना से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता प्यार और फिर शादी तक पहुंचा।