Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

एक और दिन, एक और रिकॉर्ड ध्वस्त! ‘धुरंधर’ ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को ये जानकारी दी। पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी खुफिया अभियानों पर आधारित है जिसकी पृष्ठभूमि में कंधार विमान अपहरण कांड, 2001 का संसद हमला और 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले जैसी भू-राजनीतिक और आतंकवादी घटनाएं दिखाई गई हैं।

निर्माण कंपनी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए बताया कि फिल्म ने कुल 503.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पोस्ट के ‘कैप्शन’ में लिखा गया, ‘‘एक और दिन, एक और रिकॉर्ड ध्वस्त! अपने टिकट बुक करें। धुरंधर दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।’’