Breaking News

मुम्बई के शिवाजी नगर इलाके में फायरिंग, एक महिला को लगी गोली     |   किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा: सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना     |   मेक-इन-इंडिया का शेर जंग खा रहा: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   लोकतंत्र में बुलडोजर का कोई स्थान नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   बुलेट ट्रेन बंगाल, बिहार और यूपी में क्यों नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |  

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने सगाई कर ली है। दोनों की शादी की अफवाहों के बीच अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई के बारे में जानकारी दी। सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि दोनों ने तेलंगाना के मंदिर में शादी कर ली है। 

अटकलें तब और बढ़ गई थीं जब अदिति राव हैदरी बुधवार को मुंबई में अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज "हीरामंडी: द डायमंड बाजार" के डेट अनाउंसमेंट कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं।

गुरुवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में एक पोस्ट शेयर की। अदिति और सिद्धार्थ ने 2021 की तेलुगु फिल्म "महा समुद्रम" में एक साथ नजर आए थे।