Breaking News

IND vs ENG U19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी     |   'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |  

'सुपर डांसर 5' में आध्यायश्री उपाध्याय और सुक्रिती पॉल बनीं संयुक्त विजेता

Super Dancer 5: रविवार रात ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ का शानदार समापन हुआ। ग्रैंड फिनाले में जबरदस्त डांस, भावनाओं और रोमांच के बीच आध्यायश्री उपाध्याय और सुक्रिती पॉल को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। दोनों ने अपने आखिरी परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्हें 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और स्पॉन्सर्स की ओर से खास गिफ्ट्स दिए गए।

फिनाले में टॉप 6 फाइनलिस्ट अप्सरा, आध्यायश्री, सुक्रिती, अदिति, सोमनश और नमिश ने दमदार परफॉर्मेंस दिए। लेकिन आध्यायश्री और सुक्रिती की शानदार जोड़ी ने सबका दिल जीतकर खिताब अपने नाम किया। शो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों विजेताओं की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया “हमारी डिवाज़ ने शो भी जीता और दिल भी।” फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयों से भर दिया।

आध्यायश्री की कोरियोग्राफर प्रतिक्षा सुतार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आँसू रुक नहीं रहे, ये पल अविश्वसनीय है। सारी मेहनत और नींद रहित रातें अब सफल हुईं।” वहीं पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुक्रिती पॉल ने अपने मेंटर्स को धन्यवाद देते हुए लिखा, “धन्यवाद अनु मैम और एजे सर, ये सफर मेरे लिए बहुत खास रहा। लव यू।”

इस तरह ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ का समापन भावनाओं और खुशियों के साथ हुआ, जहां दो नन्ही डांसर्स ने मंच पर अपनी मेहनत और लगन से इतिहास रच दिया।