Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का 52वां जन्मदिन, मिस इंडिया के लिए छोड़ी थी फिल्म

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज अपना 52वां जन्मदिन मन रही है, ऐश्वर्या राय आज उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि भारत ही नहीं विदेश में भी उनके नाम का डंका बजता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी कामयाबी, परिवार और लग्जरी का मेल है। उनकी मेहनत से आज वे न सिर्फ एक स्टार हैं, बल्कि बिजनेस वुमन भी हैं। 1994 में मिस वर्ल्ड बनकर उन्होंने भारत का नाम रोशन किया, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। अपनी मेहनत और फिल्मों में निभाए दमदार किरदार की वजह से ऐश्वर्या ने खुद को साबित किया और ग्लोबल आइकन बनकर उभरीं।

ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में ‘ताल’, ‘देवदास’, ‘धूम 2’, ‘गुरु’, जोधा अकबर’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ और ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ भी शामिल है। ऐश्वर्या ने 50 से ज्यादा फिल्में कीं, जिनमें कई सुपरहिट रहीं। उनकी फिल्में न सिर्फ हिट हुईं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की। ऐश्वर्या को अभिनय के लिए कई बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है।

मिस इंडिया के लिए फिल्म छोड़ी

ऐश्वर्या राय को फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उस समय वे मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण फिल्मों से कुछ समय के लिए दूर रहना चाहती थीं।

मिस वर्ल्ड बनकर रच दिया इतिहास

मिस इंडिया में सुष्मिता सेन से हारने के बाद ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया। 19 नवंबर 1994 को ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता और भारत गर्व से झूम उठा। नीली आंखों और सहज आत्मविश्वास ने उन्हें तुरंत अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला दी। उसी साल सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनीं।

दरअसल, मिस इंडिया की विजेता को मिस यूनिवर्स के लिए भेजा जाता है। इसलिए सुष्मिता सेन को भारत की तरफ मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भेजा गया था। ऐश्वर्या राय मिस इंडिया प्रतियोगिता में सेकेंड रनरअप रहीं, जिसके बाद उन्हें मिस वर्ल्ड के लिए भेजा गया था।

ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी-

2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को बॉलीवुड की ‘रॉयल वेडिंग’ कहा गया था। शादी 20 अप्रैल 2007 को मुंबई में बंगाली और तुलु रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी, यह समारोह तीन दिनों तक फैला था, जिसमें मेहंदी, संगीत, और शादी की रस्में शामिल थीं।