Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

लू लगने से अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती एक्टर शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लू लगने के बाद अहमदाबाद के मल्टी-स्पेशियलिटी केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहरुख मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के सिलसिले में अहमदाबाद में थे। 

अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया कि एक्टर शाहरुख खान को लू लगने के बाद केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार को बढ़कर 45.9 डिग्री तक पहुंच गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। केकेआर रविवार को चेन्नई में फाइनल खेलेगी।