Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

अभिनेता पंकज त्रिपाठी 48 साल के हुए, फैन ने जन्मदिन की दी बधाइयां

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज 48 साल के हो गए है। बिहार के एक छोटे से गांव में जन्मे पंकज त्रिपाठी का असाधारण सफर जुनून और बुलंद हौसले की मिसाल है। पंकज त्रिपाठी ने अनगिनत मुश्किलों को पार करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई और वे अपने छोटे शहर से निकलकर हिंदी सिनेमा में आइकन बन गए।

पंकज त्रिपाठी को कामयाबी अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में 2012 में बनी फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में सुल्तान कुरैशी के किरदार से मिली। उनकी एक्टिंग को तमाम समीक्षकों ने सराहा और उन्हें मल्टी टैलेंटेड एक्टर के तौर पर पहचान मिली।फिल्म “न्यूटन”, “मसान”, “स्त्री” और वेब सीरीज “मिर्जापुर” में दमदार एक्टिंग से उन्होंने खूब वाह-वाही बटोरी।

पंकज त्रिपाठी ने कई पुरस्कार जीते हैं। इनमें फिल्म "न्यूटन" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्म "स्त्री" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार और "लूडो" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का आईफा पुरस्कार शामिल हैं।